ऑपरेशन निश्चय- किया कार से गांजा तस्करी, ओड़ीसा के 04 तस्कर महासमुंद पुलिस के हत्थे चढ़े
23.500 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद/जब्त, कीमत 11 लाख 75 हजार रुपये
आरोपियों से गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार और मोबाईल सहित कुल 19 लाख 95 हजार से अधिक की संपत्ति पुलिस ने की जप्त
जिला बौध (उडीसा) से लाकर, रायपुर (छत्तीसगढ) में खपान से पहले पुलिस ने घेरकर पकड़ा
फाॅरवर्ड, बैकवर्ड लिंक की तलाश में पुलिस की तफ्तीश जारी
सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता
ANTF व थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश पर, जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की एक किया कारेंस कार क्रमांक OD 02 CT 3301 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उडीसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय चेक-पोस्ट NH-53 पहुंचकर नाकाबंदी गया। कुछ समय बाद मुखबीर के बताये संदेही वाहन नंबर की एक किया कारेंस कार आया जिसे रोका गया। कार मे 04 व्यक्ति बैठे थे। सभी से नाम पता पुछने पर वाहन चालक स्वागत महाकुल पिता अमरेश महाकुल उम्र 26 साल साकिन डिमरीपाली थाना बाउसुनी जिला बौध (उडीसा), केशव गाई गौउरिया पिता अभि गाई गौउरिया उम्र 32 वर्ष साकिन डिगी थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा), मनतोष पौड पिता नरेन्द्र पौड उम्र 28 साल साकिन सोभापावली थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा) और रविन्द्र बस्तिया पिता खगेश्वर बस्तिया उम्र 26 साल साकिन गोपालपुर थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा) बताये। गंतव्य के बारे में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाव देने लगे कडाई से पुछताछ करने पर कार के पीछे सीट में सफेद रंग के बोरी में गांजा होना बताये। जिसे वे जिला बौध (उडीसा) से लोड कर जिला रायपुर (छत्तीसगढ) ले जाना बताये आरोपीगणो व गवाहों के समक्षके वाहन के तलाशी लेने पर कार के पीछे पीट में सफेद रंग के बोरी में कुल 23.500 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमती 11,75,000 रूपये), बरामद हुआ। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बरामद गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन किया कारेंस कार क्रमांक OD 02 CT 3301 (कीमती 8,00,000 रूपये), 04 नग मोबाईल (किमती 20,500 रूपये) सहित कुल 19,95,500 रूपये की संपत्ति जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया गिरफ्तार।आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अप.क्र. 124/2026 धारा 20(B)II(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
गिरफ्तार आरोपी-
(गान्जा परिवहनकर्ता)
01- केशव गाई गौउरिया पिता अभि गाई गौउरिया उम्र 32 वर्ष साकिन डिगी थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा)
02- स्वागत महाकुल पिता अमरेश महाकुल उम्र 26 साल साकिन डिमरीपाली थाना बाउसुनी जिला बौध (उडीसा)
03- मनतोष पौड पिता नरेन्द्र पौड उम्र 28 साल साकिन सोभापावली थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा)
04- रविन्द्र बस्तिया पिता खगेश्वर बस्तिया उम्र 26 साल साकिन गोपालपुर थाना मनोमुण्डा जिला बौध (उडीसा)
जप्त सम्पत्ती-
01- 23.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 11,75,000 रुपये
02- एक कार कीमती 8,00,000 रूपये
03- 04 नग मोबाईल किमती 20,500 रूपये
जुमला जप्त सम्पत्ती 19,95,500 रूपये
