अग्रसेन जयंती महोत्सव: अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के महासमुंद जिला महामंत्री शुभम सिंघल का सांकरा अग्रवाल सभा ने किया सम्मान

अग्रसेन जयंती महोत्सव: अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के महासमुंद जिला महामंत्री शुभम सिंघल का सांकरा अग्रवाल सभा ने किया सम्मान

सांकरा। महाराजा अग्रसेन जयंती 2026 के पावन अवसर पर अग्रवाल सभा सांकरा द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांकरा के गौरव और ऊर्जावान युवा नेता शुभम सिंघल का समाज द्वारा विशेष रूप से नागरिक अभिनंदन किया गया। शुभम सिंघल को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन का महासमुंद जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने की गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अग्रवाल सभा सांकरा ने मुख्य मंच पर उनका आत्मीय सम्मान किया

सम्मान समारोह अग्रवाल सभा सांकरा के संरक्षक श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल जी, श्री विनोद सिंघल जी, श्री जयप्रकाश गोयल जी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष श्री देवी दयाल गर्ग जी, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल जी ,सचिव श्री रोहतास गोयल जी तथा कोषाध्यक्ष श्री श्रीनिवास अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ

सभा के समस्त पदाधिकारियों और वरिष्ठों ने शुभम सिंघल स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समाज प्रमुखों ने कहा कि शुभम को जिला स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना पूरे सांकरा क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। वे अपनी कार्यकुशलता से सांकरा का नाम पूरे जिले में रौशन कर रहे हैं

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष के रूप में भी हैं सक्रिय

उल्लेखनीय है कि शुभम सिंघल सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते हैं। वे वर्तमान में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा के अध्यक्ष पद की कमान भी संभाल रहे हैं। समाज के प्रति उनके इसी समर्पण, ऊर्जा और सेवा भावना को देखते हुए ही उन्हें पूर्व में अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन का महासमुंद जिला महामंत्री मनोनीत किया गया था, जिसके लिए अग्रसेन जयंती के पावन मंच पर पूरी कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई दी

इस सम्मान समारोह के दौरान अग्रवाल सभा सांकरा के समस्त पदाधिकारी, मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल युवा मंच और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। सभी ने शुभम सिंघल को नए दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने