जनपद अध्यक्ष उषा घृतलहरे के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, विधायक संपत अग्रवाल पहुंचे



 पिथौरा ब्रेकिंग: जनपद अध्यक्ष उषा घृतलहरे के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, विधायक संपत अग्रवाल पहुंचे

पिथौरा। पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे के जन्मदिन के अवसर पर जनपद पंचायत सभागार में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा

इस अवसर पर बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल विशेष रूप से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

इस दौरान श्रीमती घृतलहरे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने