राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रायपुर में बेमचा के अनुज एवं निहाल शामिल

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रायपुर में बेमचा के अनुज एवं निहाल शामिल

महासमुंद - राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 14 वर्ष का आयोजन रायपुर में दिनांक 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा विकासखंड महासमुंद के 02 खिलाड़ी शामिल है

चयनित खिलाड़ियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा विकासखंड महासमुंद के कक्षा 7वीं के विद्यार्थी अनुज निहाल पिता गणेश राम यादव एवं निहाल यादव पिता भोला राम यादव का चयन हुआ हैं। महासमुंद जिले के खिलाड़ी रायपुर संभाग से प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे है

हॉकी में दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जशपुर में पहले भी भागीदारी कर चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत हॉकी खेल का अभ्यास केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में संचालित है जिसमें व्यायाम शिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी के नेतृत्व में खिलाड़ी वर्षभर खेल का अभ्यास करते हैं

इस बार भी ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो सकता हैं। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है

खिलाड़ियों को विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड़ येतराम साहू, हुलसी चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ राहुल चंद्राकर, संगीता चंद्राकर जनपद सदस्य, आनंद साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, अंजलि बरमाल, भोपाल सिंह बंजारा, हिना ढालेन, अध्यक्ष शाला विकास समिति बेमचा लखनू निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि रविकांत चंद्राकर, हीरालाल साहू, प्राचार्य बेमचा सोहन लाल पाटकर, गणेश कोसरे, तोरण यादव, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी ने हर्ष व्यक्त कर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने