खेत से सोलर पंप चोरी का हुआ खुलासा

खेत से सोलर पंप चोरी का हुआ खुलासा

ग्राम गिधामुड़ा में किसान के खेत से सोलर पंप, वायर चोरी और पैनल तोड़फोड़ मामले में बसना पुलिस की कार्रवाई

चोरी का सामान बरामद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 06 G 1743) जप्त

सटीक सूचना और बसना पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी से पकड़े गए

पकड़े गए दोनों आरोपी विधि से संघर्षरत बालक हैं, किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर भेजा जा रहा बाल संप्रेषण गृह

जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बसना पुलिस ने एक किसान के खेत से हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है

प्रार्थी बेदलाल साव (निवासी ग्राम गिधामुड़ा) ने थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत में लगे पंप, पाइप और केबल वायर को दिनांक 28/29-09-2026 की रात किन्हीं अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है और सोलर पैनलों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसना में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की तफ्तीश पर दिनांक 08.10.2026 को पुलिस को जानकारी हाथ लगी की बस स्टैंड बसना के पास दो लड़के मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं और चोरी का तांबे का केबल वायर सस्ते दामों में बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बस स्टैंड की घेराबंदी कर दो संदेही बालकों को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने ग्राम गिधामुड़ा से रात के समय चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) पाए गए। बालकों की निशानदेही पर केबल वायर पंप और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 06 G 1743) को पुलिस ने विधिवत जप्त कर, घटना में शामिल नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण)अधिनियम के तहत वैधानिक करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय किशोर न्याय बोर्ड (महासमुंद) के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने