नशा मुक्ति अभियान के तहत भुवनेश्वर पुलिस टीम पहुंची पिथौरा, जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

 नशा मुक्ति अभियान के तहत भुवनेश्वर पुलिस टीम पहुंची पिथौरा, जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

पिथौरा। नशे के दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करने और नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भुवनेश्वर, ओडिशा की पुलिस टीम द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज पिथौरा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस कार्यक्रम का आयोजन टीआई श्री सिद्धांत मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदतों से दूर रहने, नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है

नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ता है ऐसे में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जोड़ना बेहद आवश्यक है

इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ ही नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। नशे के खिलाफ इस मुहिम में जनभागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है

संदेश: नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां। आइए, मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने