ठाकुरदिया कला में सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
सतर्कता की शपथ दिलाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साक्षी दीवान रहीं प्रथम
ठाकुरदिया कला, 9 अक्टूबर 2026। सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज ग्राम ठाकुरदिया कला में दी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की ओर से सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक श्री आकाश शर्मा एवं सतर्कता अधिकारी श्री वेद प्रकाश परगनिहा विशेष रूप से उपस्थित रहे
कार्यशाला के दौरान ग्राम पंचायत में सभा आयोजित कर सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों को सतर्कता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया गया
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें **साक्षी दीवान ने प्रथम, इशिका दीवान ने द्वितीय तथा रोशनी यादव ने तृतीय स्थान** प्राप्त किया। सतर्कता अधिकारी श्री वेद प्रकाश परगनिहा ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए उपयोगी पुस्तकें प्रदान कीं तथा उन्हें अध्ययन के प्रति प्रेरित किया
इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती दुलेश्वरी दीवान, पंचगण, पालकगण, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री मुकेश कुमार सिन्हा, शिक्षक श्री छबिराम पटेल ( राज्यपाल पुरुष्कृत सेवा निवृत्त ) एवं श्री मोहितराम पटेल, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती कुसुमलता कुर्रे, शिक्षक श्री हिरेन्द्र दीवान तथा अतिथि शिक्षक श्री तिलक दीवान सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में सतर्कता, ईमानदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना रहा।


