पिथौरा: किशनपुर सहकारी समिति अध्यक्ष बने नंदकिशोर बारीक, शंकर अग्रवाल ने दी बधाई

 पिथौरा: किशनपुर सहकारी समिति अध्यक्ष बने नंदकिशोर बारीक, शंकर अग्रवाल ने दी बधाई

 किशनपुर प्राथमिक कृषि साख समिति के प्रथम अध्यक्ष बने नंदकिशोर बारीक

पिथौरा। पिथौरा ब्लॉक के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति किशनपुर पंजीयन क्रमांक 962 के प्रथम अध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर बारीक नियुक्त हुए हैं

नियुक्ति के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष नंदकिशोर बारीक दर्जनों किसानों और ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा और भाजपा नेता प्रीतराम सूर्ये से मिले और आशीर्वाद प्राप्त किया

वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता को सुदृढ़ करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। किसानों के हित में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने और धान खरीदी में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दें

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि किसान हित में सदैव आगे रहकर कार्य करना है। बूथ अध्यक्ष नंदकिशोर बारीक को PACS अध्यक्ष बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ लेवल के कर्मठ कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाया है

किसानों की किशनपुर प्राथमिक सहकारी साख समिति का भवन नहीं होने की मांग पर आशीष शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानों व समिति पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के विधायक, सांसद और जिले के प्रभारी मंत्री व सहकारिता मंत्री से भवन निर्माण की मांग की जाएगी

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित, पुष्पराज गजेंद्र, जगन्नाथ साहू, आनंद साहू, सुरित राम कैवर्त, बिनोद प्रधान, भिखारी साहू, खेमराज साहू, नारायण बेहरा, जयप्रकाश साहू, परमेश्वर साहू, राजू राजेश अग्रवाल, चम्पेश्वर प्रधान, नेपाल प्रधान, लक्ष्मीधर प्रधान, महेश राम बंछोर, सुरेश विश्वकर्मा, राम प्रसाद बारीक, पप्पू साहू, सतीश प्रधान, जगत प्रधान, विश्वनाथ प्रधान, युधिष्ठिर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने