विजयादशमी पर शहीद भगत सिंह मैदान में भव्य रामलीला मंचन, गूंजे जय श्रीराम के नारे

 पिथौरा: विजयादशमी पर शहीद भगत सिंह मैदान में भव्य रामलीला मंचन, गूंजे जय श्रीराम के नारे

पिथौरा। पिथौरा के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी दशहरा पर्व मनाया गया। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक इस पर्व को देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी

क्यों मनाया जाता है विजयादशमी?



विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इसलिए इस दिन को बुराई के अंत और अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है

भव्य रामलीला मंचन

शहीद भगत सिंह मैदान में भव्य रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान राम के जीवन, सीता हरण, लक्ष्मण-राम की वीरता और हनुमान जी की भक्ति का सजीव मंचन किया। इसके बाद आतिशबाजी के बीच रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया रावण वध होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने