बलौदाबाजार: मरीज ले जाने को लेकर विवाद, प्राइवेट एंबुलेंस चालक गोपाल साहू से मारपीट, FIR दर्ज

 बलौदाबाजार: जिला अस्पताल में एंबुलेंस वार, 108 vs प्राइवेट एंबुलेंस विवाद, अस्पताल प्रभारी बोले- जांच होगी

बलौदाबाजार। जिला अस्पताल परिसर में मरीज को लेने पहुंचे एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक गोपाल साहू ने 108 एंबुलेंस चालक हेतराम साहू और उसके साथियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पीड़ित गोपाल साहू, निवासी ग्राम मटिया, थाना गिधौरी ने बताया कि वह प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है। 4 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे वह जिला चिकित्सालय में एक मरीज को लेने पहुंचा था। इसी दौरान 108 चालक हेतराम साहू और उसके साथी वहां पहुंचे और मरीज को ले जाने को लेकर विवाद करने लगे

आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज की गई और हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जिससे गोपाल के कंधे, गले और सिर में चोट आई है

मरीज ले जाने को लेकर विवाद -

पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीज उसके परिचित थे और उनके बुलाने पर वह उन्हें लेने पहुंचा था। आरोप है कि 108 चालक ने बाहर की एंबुलेंस से मरीज ले जाने को लेकर विवाद किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बाहर से आने वाली प्राइवेट एंबुलेंस को मरीज ले जाने से रोकने को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं

निजी एंबुलेंस रखने का भी आरोप -

पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि 108 में कार्यरत चालक के पास खुद की निजी एंबुलेंस भी है और वह बाहर की एंबुलेंसों पर दबाव बनाता है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है

धमकी देने का भी आरोप -

गोपाल साहू ने आरोप लगाया कि शिकायत करने जाते समय हेतराम साहू ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी

अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल -

घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद मारपीट के दौरान तत्काल हस्तक्षेप क्यों नहीं हुआ, यह जांच का विषय है

अधिकारियों का बयान -

जिला अस्पताल प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि 108 सेवा टेंडर से संचालित होती है, 108 प्रभारी से बात की गई है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी

वहीं जिला 108 प्रभारी वरुण कोशले ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आरोपी चालक हेतराम साहू को कार्य से हटाने की कार्रवाई की जा रही है

फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने