शासकीय प्राथमिक शाला कुसमुर में हुआ न्योता भोज

 शासकीय प्राथमिक शाला कुसमुर में हुआ न्योता भोज



बसना - शासकीय प्राथमिक शाला कुसमुर में सरपंच प्रतिनिधि श्री खेमसिंह चंद्रवंशी जी एवं उनके सुपुत्र श्री डिगेश चंद्रवंशी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया। इस पहल से बच्चों में सामूहिकता, अपनापन और सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिला।साथ ही साथ अतिथियों के उपस्थिति में एक पेड़ माँ के नाम पर वृक्षारोपण किया गया

विद्यालय परिवार की ओर से श्री खेमसिंह चंद्रवंशी जी एवं श्री डिगेश चंद्रवंशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा बच्चों के लिए न्योता भोज आयोजित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया

समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे ने कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणादायी होने के साथ-साथ समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।इंदल पटेल समन्वयक ढूटीकोना ने कहा की चन्द्रवंशी जी सरल हृदय व्यक्तित्व के धनी है। विद्यालय के प्रति सकारात्मक सोच रखते है। विद्यालय को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। कार्यक्रम का सुंदर संचालन प्रधानपाठक सालिक राम टंडन ने किया। इस न्योता भोज आयोजन में संकुल प्रभारी श्याम भोई,शिक्षक गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, जय प्रकाश नायक, खुश राम साहू, विमल कश्यप,नंदराम साहू,धनेश्वरी अजय, ब्रत कश्यप, उर्मिला साहू,ग्रामीण कौशल सिदार (अध्यक्ष जन भागीदारी ), देवी सिंह बरिहा, सुखदेव खरिया, निर्मल सिदार, खिलेश पटेल, सरोज चंद्रवशी, कल्याण सिदार, ललिता प्रभुवा, हेमलता तांडी (आँगबाड़ी )नेत बाई, चंपा सिदार, सुमित्रा तांडी एवं समस्त ग्रमीण उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने