पिथौरा में RSS का भव्य पथ संचलन, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ नगर

 पिथौरा में RSS का भव्य पथ संचलन, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ नगर

पिथौरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी के पावन पर्व पर पिथौरा में मंडल स्तरीय पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल संघ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे नगर और समाज के लिए भी गर्व का क्षण था। पारंपरिक गणवेश में पंक्तिबद्ध होकर देशभक्ति गीत गाते हुए कदमताल करते स्वयंसेवकों को देखकर नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया

पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। स्वयंसेवकों की अनुशासित चाल और एकसमान गणवेश ने सभी को प्रभावित किया। नगरवासी देर तक खड़े रहकर इस अनुशासित और भव्य दृश्य को देखते रहे

पंच परिवर्तन पर रहा विशेष जोर

पथ संचलन के पश्चात आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सिख समाज के पूर्व अध्यक्ष यशवंत सिंह छाबड़ा, मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह चंद्रशेखर नाग तथा खंड संघचालक जसबीर आजमानी मंचासीन रहे

मुख्य अतिथि यशवंत सिंह छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक जागरण की यात्रा है। संघ ने व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर निरंतर कार्य किया है

मुख्य वक्ता चंद्रशेखर नाग ने अपने उद्बोधन में संघ की विचारधारा, उद्देश्यों एवं *पंच परिवर्तन* की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि व्यक्ति से लेकर परिवार, समाज, राष्ट्र और संपूर्ण विश्व के कल्याण की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाना है

उन्होंने बताया कि पंच परिवर्तन के अंतर्गत *कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का आचरण एवं नागरिक कर्तव्य* जैसे पाँच महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इनका उद्देश्य परिवारों में संस्कारों को मजबूत करना, समाज में भेदभाव मिटाकर समरसता स्थापित करना, प्रकृति का संरक्षण करना, स्वदेशी उत्पादों को अपनाना तथा नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने