पिथौरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन हेतु 23 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

 पिथौरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन हेतु 23 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

 महासमुंद 18 अक्टूबर 2026/ जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत चार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया के तहत संबंधित संस्थाओं एवं समूहों से प्राप्त आवेदनों की जांच गठित समिति द्वारा की गई है। इनमें अठारहगुड़ी, जबलपुर, बिजेमाल एवं खुर्सीपार (सालहेतराई) की शासकीय उचित मूल्य दुकानें शामिल हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा ने बताया कि जांच के उपरांत समिति द्वारा अनुशंसित एवं प्रस्तावित संस्थाओं को दुकानों का आबंटन किया जाना है। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत इन दुकानों के आबंटन के लिए विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स), वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से विधिवत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गठित समिति द्वारा किया गया है

प्रस्तावित आबंटन के संबंध में यदि किसी संस्था अथवा समूह को किसी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 23 अक्टूबर 2026 तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पिथौरा के कार्यालय में अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। समिति द्वारा अनुशंसित एवं प्रस्तावित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की सूची कार्यालय के सूचना पटल तथा जनपद पंचायत पिथौरा के सूचना पटल पर चस्पा की गई है 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने