अवैध शराब निर्माण, बिक्री व परिवहनकर्ता के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही
ग्राम मुरमुरी (थाना सिघोडा) में बिक्री वास्ते रखे हाथ भट्टी निर्मित अवैध महुआ शराब सहित दो व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
कुल 100 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमती 20,000 रूपये) जप्त
आबकारी एक्ट के तहत भेजे गये जेल
अभियान दिनांक से वर्तमान तक 60 लाख 32 हजार 107 रुपए कीमत की 17696.955 लीटर शराब जब्त
अभियान दिनांक से वर्तमान तक 1094 प्रकरणों में 1238 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही
जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 17/ 10 /2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मुरमुरी महुआ पेड के पास में दो व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखे है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के साथ सिघोडा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुए स्थान ग्राम मुरमुरी महुआ पेड के पास रेड कार्यवाही की गयी। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिनके पास दो बोरी में कुछ सामान दिखा। दोनो संदिग्धो को घेराबंदी कर पकडा गया। दोनो से नाम पता पूछने पर, अपना नाम महावीर सोना पिता चतरू सोना उम्र 51 साल व नारायण महानंद पिता परमानंद महानंद उम्र 45 साल साकिनान बांझापाली थाना सिंघोडा क्षेत्र का निवासी होना बताये। पास में रखे प्लास्टिक बोरी के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगे कड़ाई से पूछताछ करने पर बोरी के अंदर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब होना बताये। जिसकी जांच पर, दोनो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में भरी हाथ भट्ठी निर्मीत देशी महुआ शराब 100 लीटर (कीमती 20,000 रूपये) बरामद हुआ। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2 ) आबकारी एक्ट का पाए जाने से, दोनो आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- महावीर सोना पिता चतरू सोना उम्र 51 साल
02- नारायण महानंद पिता परमानंद महानंद उम्र 45 साल साकिनान बांझापाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द
जप्त सम्पत्ति-
01- 100 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 20,000 रूपये
जुमला जप्त 100 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 20,000 रूपये
