ऑपरेशन निश्चय ने तोड़ी नशे के सौदागरों की कमर, महासमुंद पुलिस का ड्रग्स (गांजा) माफिया पर लगातार 'सर्जिकल स्ट्राइक'
18 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमत 09 लाख रुपये) की तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आरोपियों से गांजा, स्कूटी एवं मोबाईल सहित जुमला कीमती 11 लाख, 15 हजार रूपये की संपत्ति जप्त
जिला बौद्ध (उड़िसा) से गांजा खरीद कर पंजाब ले जाकर खपाने की थी योजना
ओडिशा बॉर्डर पर महासमुंद पुलिस की विशेष निगरानी- अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर गहन जांच पर सिंघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति, दो स्कुटी (टीवीएस जुपीटर क्र- CG 04 RB 3286 एवं स्कुटी क्र- OD 15 AG 0972) में गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहें है। सूचना पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट (एनएच-53,रेहटीखोल) पर मुखबीर के बताये अनुसार एक संदेही स्कुटी टीवीएस जुपीटर क्र- OD 15 AG 0972 को चलाते हुए एक व्यक्ति (चालक) आया। जिसे रोककर उसका नाम-पता पूछने पर,अपना नाम दीपक कुमार साहनी पिता जंगली शाहनी उम्र 31 साल साकिन नया टोला भांडवा थाना यादोपुर जिला गोपालगंज(बिहार) का निवासी होना बताया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि पीछे एक स्कुटी (टीवीएस जुपीटर क्र- CG 04 RB 3286) आ रही है, जिसमें गांजा रखा है और उसी स्कुटी (क्र- OD 15 AG 0972) को उडिसा से छत्तीसगढ बार्डर तक पायलेटिंग करते छोडने आना बताया
कुल समय बाद बताये अनुसार दुसरी स्कूटी टीवीएस जुपीटर (क्र- CG 04 RB 3286) आया, जिसे रोककर चालक से नाम पता पुछने पर, अपना नाम विशाल शाह पिता इन्द्रजीत शाह उम्र 23 साल साकिन चुरामणपट्टी नया टोला थाना नौतन जिला पश्चिम चंपारण बेतिया (बिहार) का रहने वाला बताया, जो दीपक साहनी से ओडीसा से, गांजा खरीद कर स्वयं के बिक्री के लिये पंजाब ले जा रहा था। तब संदेही के स्कुटी (क्र- CG 04 RB 3286) की तलाशी लेने पर सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 02 पैकेट एवं डिक्की में 01 पैकेट टेपिंग किया हुआ कुल वजन 18 किग्रा0 अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 9,00,000 रुपये बरामद हुआ। बरामद गांजा के साथ-साथ आरोपियों से 02 नग मोबाईल (किमती 15,000 रूपये) एवं दो नग टीवीएस जुपीटर स्कुटी किमती 2,00,000 रूपये सहित जुमला 11,15,000 रूपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(B),29(1), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से, सिंघोड़ा थाना में अप.क्र.102/26 पंजीबद्ध कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- विशाल शाह पिता इन्द्रजीत शाह उम्र 23 साल साकिन चुरामणपट्टी नया टोला थाना नौतन जिला पश्चिम चंपारण बेतिया (बिहार)
02- दीपक कुमार साहनी पिता जंगली शाहनी उम्र 31 साल साकिन नया टोला भांडवा थाना जादूपुर जिला गोपालगंज (बिहार)
जप्त सम्पत्ती-*
01- 18 किलो गांजा (कीमत 09 लाख रुपये)
02- 02 नग मोबाईल किमती 15,000 रूपये
03- दो नग स्कूटी टीवीएस जुपीटर किमती 2,00,000 रूपये
जुमला जप्त सम्पत्ती कीमती 11,15,000 रूपये
