02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे

ऑपरेशन निश्चय- नशे के कारोबारियों (गांजा तस्करों) पर लगातार एवं तेज कार्यवाही

02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे

35 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्‍त (कीमत 17 लाख, 50 हजार रुपये

तस्करों से गांजा, एक हुण्डई कार व 02 नग मोबाईल सहित कुल किमती 20 लाख, 55 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त

जिला भुनेश्वर(उडिसा) से लेकर रायपुर(छ.ग.) में खपाना का किया था प्लान

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दरमियान थाना सिंघोड़ा को पुलिस मुखबीर से सूचना मिली की एक हुण्डई कार (CG13 UB 7951) जिसमें दो व्यक्ति गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है। सूचना पर एनएच 53, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट(रेहटीखोल) पर तैनात जवानों को एलर्ट किया करते हुए वाहनों की गहन जाॅंच की जा रही थी तभी ज्ञात सूचना अनुसार एक कार (क्रमांक CG13 UB 7951) सामने से आयी,  जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।  संदिग्ध कार को रोक कर सवार व्यक्तियों से नाम पता व गंतव्य की जानकारी लेने पर कार चालक ने अपना नाम विनोद कुमार सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह उम्र 31 साल निवासी माधवपुर थाना फतेहगढ थाना जिला नयागढ (उडीसा) एवं दुसरे व्यक्ति का नाम गयाधर दडेई पिता लिंगराज दडेई  उम्र 41 साल निवासी पत्थरचकडा थाना फतेहगढ (उडिसा) का निवासी होना बताया। पूछताछ पर संदेहियों ने अपने कार के डिक्की में गांजा होना बताया। जिसे वे जिला भुनेश्वर (उडिसा) से रायपुर (छ.ग.) ले जाना बताया। आरोपीगण के कब्जे से कार के डिक्की में एक बोरी में 35 किलोग्राम (किमती  17,50,000 रुपये), 02 नग मोबाईल (किमती 5500 रूपये) एवं एक हुण्डई कार (CG13 UB 7951, किमती  3,00,000 रूपये), जुमला किमती 20,55,500 रूपये  की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अप.क्र.103/26 दर्ज कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है

गिरफ्तार आरोपी-

01- विनोद कुमार सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह उम्र 31 साल पता माधवपुर थाना फतेहगढ जिला नयागढ (उडीसा)

02- गयाधर दडेई पिता लिंगराज दडेई उम्र 41 साल निवासी पत्थरचकडा थाना फतेहगढ (उडीसा)

जप्त सम्पत्ती-

01- 35 किलो गांजा किमती 17,50,000  रुपये

02- 02 नग मोबाईल किमती 5,500 रूपये

03- एक कार किमती 3,00,000 रूपये

जुमला जप्त सम्पत्ती किमती 20 लाख, 55 हजार 500 रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने