अंगदान - मानवता का सम्मान: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की एक और सराहनीय पहल

अंगदान - मानवता का सम्मान: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की एक और सराहनीय पहल

सांकरा। अंगदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी को दोबारा जिंदगी देने का ईश्वर जैसा उपहार है।" इसी पावन संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा द्वारा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में एक वृहद 'अंगदान जागरूकता अभियान' चलाया गया। इस अभियान के तहत छात्राओं के भीतर छिपी कला को मंच देने और उन्हें सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग (नारा लेखन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

प्रतियोगिता में स्कूल की बेटियों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से ऐसे जीवंत पोस्टर और दिल को छू लेने वाले नारे लिखे, जिन्हें देखकर कार्यक्रम में उपस्थित हर व्यक्ति भावुक हो उठा। बच्चों ने संदेश दिया कि मृत्यु के बाद भी हमारी आँखें और अंग किसी के जीवन का अंधेरा दूर कर सकते हैं

भ्रांतियां दूर कर जगाई उम्मीद की किरण

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल जी ने छात्राओं को अंगदान से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियों से अवगत कराया और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया। मंच के सह-सचिव दिनेश अग्रवाल जी ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने घरों और आस-पड़ोस में भी लोगों को इस महादान के प्रति जागरूक करें

विजेता बेटियां हुईं पुरस्कृत

 छात्राओं के अद्भुत और प्रेरक प्रदर्शन को परखते हुए प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की भावना भोई को बेस्ट स्लोगन एवं ममता मिरी को बेस्ट पोस्टर के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। साथ ही, सहभागिता करने वाली सभी छात्राओं का हौसला बढ़ाया गया। इस गौरवमयी क्षण के दौरान विद्यालय की प्रधान पाठिका खेमलता प्रधान जी, शिक्षिका पुष्पलता शुक्ला जी और मारवाड़ी युवा मंच के सभी समर्पित सदस्य उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने