डॉ. कुलवंत अजमानी देंगे पिथौरा में नियमित सेवाएं, समाज के युवाओं ने किया सम्मान

 डॉ. कुलवंत अजमानी देंगे पिथौरा में नियमित सेवाएं, समाज के युवाओं ने किया सम्मान

पहले और तीसरे रविवार को गजानंद अस्पताल में मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा, 

पिथौरा-क्षेत्र के मरीजों को अब ओर भी बेहतर चिकित्सा परामर्श के लिए राजधानी रायपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। समाज के गौरव व एम डी मेडिसिन डॉ. कुलवंत अजमानी अब नियमित रूप से पिथौरा में अपनी सेवाएं देंगे। वे प्रत्येक माह के पहले और चौथे रविवार को पिथौरा टप्पा स्थित गजानंद अस्पताल में परामर्श व उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे

डॉ. अजमानी के नगर आगमन और इस सेवाभावी पहल को लेकर नगरवासियों व सामाजिक युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। समाज के युवाओं ने रविवार को अस्पताल परिसर पहुंच युवाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र के प्रति उनकी इस संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

क्षेत्र के लिए गौरव का विषय

उपस्थित युवाओं ने कहा कि डॉ. कुलवंत अजमानी ने चिकित्सा क्षेत्र में एम डी मेडिसिन कर समाज और अंचल का नाम रोशन किया है। व्यस्ततम दिनचर्या और रायपुर में अपनी जिम्मेदारियों के बीच पिथौरा जैसे ग्रामीण व अर्ध-शहरी अंचल के लिए समय निकालना उनकी सेवा-भावना को दर्शाता है। ज्ञात हो की कोरोना काल मे भी डॉक्टर कुलवंत आजमानी ने मरीजों की सेवा की थी जिसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया था, उनके पिथौरा मे सेवा देने से केवल स्थानीय नागरिकों को बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर व जरूरतमंद मरीजों को भी समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा

सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से रहे शामिल

इस गरिमामय अवसर पर डॉ. अजमानी का सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से दीपक सलूजा, परमीत सिंह माटा, प्रिंस सलूजा, रौनक सलूजा, गंभीर जी सहित समाज व नगर के प्रबुद्ध युवा उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने