अतिथि देवो भवः मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने छत्तीसगढ़ भ्रमण पर निकले पैदल यात्री का किया आत्मीय सेवा-सत्कार
सांकरा। छत्तीसगढ़ की पावन धरा के भ्रमण पर निकले जिला राजनांदगांव (टेका हरदी) निवासी श्री भोला विश्वकर्मा जी का सांकरा आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। श्री भोला विश्वकर्मा जी राजनांदगांव से अपनी पैदल यात्रा शुरू कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों का भ्रमण करते हुए रायगढ़ की ओर अग्रसर हैं
जैसे ही मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के सदस्यों को उनके सांकरा आगमन की सूचना मिली, मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत-सत्कार किया। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जोंक नदी के तट पर स्थित पावन जोकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उनके विश्राम व रुकने की उत्तम व आरामदायक व्यवस्था की गई। इसके साथ ही उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए सेवा भाव से फल-फूल, रात्रि भोज, आवश्यक दवाइयां, दर्द निवारक क्रीम, सूखा नाश्ता, मिक्सचर और बिस्कुट आदि सामग्री भेंट की गई
इस पुनीत कार्य और सेवा प्रबंधन में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल, सहसचिव दिनेश अग्रवाल, सदस्य संदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एवं साथी धीरज अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा।मंच के सदस्यों ने श्री भोला विश्वकर्मा जी के इस हौसले और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की
