लोगों को धारदार हथियार लहराकर डराने वाले युवक को पुलिस ने मौके से पकड़ा
आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार कटार जब्त किया गया
पकड़े गए युवक की पहचान गेंदलाल उर्फ नानू यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, कोमाखान के रूप में हुई
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 158/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
जिले की कोमाखान पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक सख्त और त्वरित कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले एक 18 वर्षीय युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। घटना दिनांक 22/09/26 को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे कटार (छुरा) लेकर लहराते हुए लोगों को डरा रहा है कि सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर तत्काल पहुंच कर शराब भट्ठी के पास धारदार हथियार लहराते लोगो को डरा धमका रहे एक ब्यक्ति को पकड़ गया, नाम पता पुछने पर अपना गेंदलाल उर्फ नानू यादव पिता सुंदरलाल उम्र 18 साल निवासी वार्ड 09 कोमाखान थाना कोमाखान जिला महासमुन्द बताये। जिसके कब्जे एक नग लोहे का कटार लंबाई करीब 16.5 इंच धारदार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना कोमाखान मे अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी-
01- गेंदलाल उर्फ नानू यादव पिता सुंदरलाल उम्र 18 साल निवासी वार्ड 09 कोमाखान थाना कोमाखान जिला महासमुन्द
जप्ती-
01- एक नग लोहे का धारदार कटार (छुरा)
