मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने राज्य स्तरीय "मदर टेरेसा सम्मान" से नवाजी गईं शिक्षिका खेमलता प्रधान का किया सम्मान

मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने राज्य स्तरीय "मदर टेरेसा सम्मान" से नवाजी गईं शिक्षिका खेमलता प्रधान का किया सम्मान

सांकरा (महासमुंद):शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा (जोंक) की प्रधान पाठिका *श्रीमती खेमलता प्रधान जी* को राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित *'मदर टेरेसा सम्मान'* मिलने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षा, विज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ द्वारा धमतरी में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया

शिक्षिका की इस बड़ी उपलब्धि पर मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल , सहसचिव दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य दीपक अग्रवाल ने शिक्षिका श्रीमती खेमलता प्रधान को शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने कहा, "श्रीमती खेमलता प्रधान जी ने राज्य स्तर पर सम्मान पाकर सांकरा और पूरे महासमुंद जिले का गौरव बढ़ाया है। एक शिक्षिका के रूप में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का उनका प्रयास सराहनीय है। मारवाड़ी युवा मंच समाज की ऐसी उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है

सम्मान पाकर शिक्षिका श्रीमती खेमलता प्रधान ने मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस दौरान कन्या शाला की शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता शुक्ला जी एवं मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने