महासमुंद पुलिस ने अंतरजिला चोर को दबोचा
थाना कोमाखान अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 305(ए), 62, 331(4) बी.एन.एस का है मामला
ओम ढाबा पर बस रुकते ही महिला यात्री का सामान हुआ था पार, पुलिस तफ्तीश ने पहुंचाया अंतरजिला चोर तक
तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और CDR एनालिसिस से खुला बस मे हुई चोरी का राज
मामला इस प्रकार से है की प्रार्थिया संजू कुमारी नायक पति भुपेन्दर सिंग उम्र 41 साल निवासी रेवेन्यू कालोनी राजा खरियार जिला नुआपाड़ा उड़िसा की रहने वाली ने, थाना कोमाखान में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह दिनांक 27.08.2026 को जय मातादी बस में बैठकर रायपुर से राजा खरियार(उड़िसा) अपने घर जा रही थी। दिनांक 27.08.2026 की दरम्यानी रात करीब 01ः00 बजे, ग्राम मौलीमुड़ा ओम ढाबा (एनएच 353) में बस रूकी और वह लघुशंका के लिये बस से उतरने के बाद वापस अपने सीट पर पहुंची तो, उसका सामान जिसमें एक मोबाईल (किमती 5000 रूपये), नगदी रकम 30,000 रूपये, सोने का चैन माला, कान का कर्णफूल, सोने का टाप, सोने की अंगूठी (आभूषण किमती लगभग 2,40,000 रूपये) इस प्रकार से कुल किमती करीबन 2,75,000 रूपये की संपत्ति को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना कोमाखान अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 305(ए), 62, 331(4) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर मामले की तफ्तीश प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मोबाईल लोकेशन, सीडीआर डाटा एनालिसिस के आधार पर संदिग्ध आरोपी बसंत बाघ पिता भेलीमत बाघ उम्र 31 साल निवासी आमानाका कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर का लोकेशन ज्ञात होने पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर बसंत बाघ को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर, उक्त दिनांक को प्रार्थिया संजू कुमारी नायक के किमती आभूषण एवं नगदी रकम व मोबाईल को बस से चोरी करने की बात स्वीकार करने पर आरोपी से, प्रार्थिया की चुराई हुई मशरूका मे से सोने का टाॅप, सोने का कर्णफुल एवं एक मोबाईल इत्यादी बरामद किया गया। महासमुंद पुलिस को उक्त मामले में अंतरजिला चोर को पकड़ने में पुलिस का सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर दिनांक 02.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- बसंत बाघ पिता भेलीमत बाघ उम्र 31 साल निवासी आमानाका कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर जिला रायपुर
बरामद मशरूका-
(01) कान के सोने का टाॅप कीमती करीब 25,000 रूपये
(02) सोने का कर्णफुल कीमती करीब 45,000 रूपये
(03) एक मोबाईल कीमती करीब 5,000 रूपये
बरामद मशरूका कीमती करीब 75,000 रूपये
