ऑपरेशन निश्चय- महासमुंद पुलिस को मामले की इंड टू डंड विवेचना में मिली सफलता
मामले में लंबे समय से फरार आरोपी (गान्जा उपलब्ध कराने वाला(मुख्य सोर्स) ओडीसा से गिरफ्तार
थाना बागबाहरा अप.क्र. 24 /2026, धारा 20(B), एनडीपीएस एक्ट का है मामला
हुंडई वर्ना कार से कुल 40.200 किलो गांजा(कीमती 20 लाख रुपया) हुआ था बरामद, गांजा परिवहनकर्ता 02 आरोपी हुए थे गिरफ्तार, विवेचना जारी
तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से दुसरे राज्य में बैठे आरोपी के घर तक पहुंची महासमुंद पुलिस
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु प्राप्त निर्देश पर कार्यवाही करते हुए बागबाहरा पुलिस ने थाने में दर्ज अप.क्र. 24/26 धारा 20(B )एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर गांजा परिवहनकर्ता को गांजा उपलब्ध कराने वाला व लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य सोर्स, आरोपी को शीरी दास पिता सुबरू दास उम्र 47 साल को ओडीसा राज्य जिला नुवापड़ा थाना कोमना के सुकलूमुड़ी से गिरफतार कर महासमुंद लाया गया
मामला यह है की, दिनांक 09.02.2026 को आरोपी सुमीत श्रीवास्तव पिता लक्ष्मण उम्र 33 साल निवासी शिव मंदिर के पास दतिया थाना दतिया जिला दतिया मध्यप्रदेश एवं रीना भदौरिया पति देवेंद्र भदौरिया उम्र 40 साल निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी मुरैना जिला मुरैना मध्यप्रदेश द्वारा हुंडई वर्ना कार क्रमांक MP 07 AG 8311 मे अवैध रूप से कुल 40.200 किलोग्राम (कीमती 20,00,000 रुपया) अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते पकड़े जाने पर से अवैध गांजा सहित घटना में प्रयुक्त वाहन हुंडई वर्ना कार, 02 नग मोबाइल को जप्त कर थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 24/26 धारा 20(B ) NDPS Act कायम कर विवेचना में लिया गया था
मामले की जाॅंच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराने वाला (मुख्य सोर्स पॉइंट) फरार सप्लायर का लोकेशन ज्ञात कर महासमुंद पुलिस की टीम को ओडीसा भेजी गई, जहां पर आरोपी मुख्य गांजा सप्लायर आरोपी शीरी दास पिता सुबरू दास उम्र 47 साल निवासी सुकलूमुड़ी थाना कोमना नुवापड़ा (उड़ीसा) में घेराबंदी का दबोचा गया एवं वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 03.10.2026 को गिरफ्तार कर ज्यूडियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस प्रकार लम्बे समय से फरार चल रहे उड़ीसा प्रांत के मुख्य गांजा सप्लायर(मुख्य सोर्स) आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिला है
गिरफ्तार आरोपी-
गान्जा उपलब्ध कराने वाला(मुख्य सोर्स)
01- शीरी दास पिता सुबरू दास उम्र 47 साल निवासी सुकलूमुड़ी थाना कोमना नुवापड़ा (उड़ीसा)
पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी-* दिनांक 09/02/2026
(गान्जा परिवहनकर्ता)
01- सुमीत श्रीवास्तव पिता लक्ष्मण उम्र 33 साल निवासी शिव मंदिर के पास दतिया थाना दतिया जिला दतिया मध्यप्रदेश एवं
02- रीना भदौरिया पति देवेंद्र भदौरिया उम्र 40 साल निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी मुरैना जिला मुरैना मध्यप्रदेश
पूर्व मे जप्त सम्पत्ती-
01- 40.200 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 20,00,000 रुपया
02- हुंडई वर्ना कार कीमती 12,00,000 रुपया
03- 02 नग मोबाइल कीमती 20,000 रुपया
जुमला जप्त संपत्ति 32 लाख 20 हजार रूपये
