इन्वेस्टिगेशन में तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस साबित हुई कारगर, बैकवर्ड लिंक (मुख्य सोर्स पाॅइंट) तक पहुंची महासमुंद पुलिस

ऑपरेशन निश्चय- गांजा उपलब्ध कराने वाला/मुख्य सोर्स, जिला कंधमाल (उड़िसा) से पकड़ा गया

इन्वेस्टिगेशन में तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस साबित हुई कारगर, बैकवर्ड लिंक (मुख्य सोर्स पाॅइंट) तक पहुंची महासमुंद पुलिस

थाना कोमाखान अप.क्र. 159/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट का है मामला।* *कार में 80.400 किग्रा गांजा हुआ था बरामद (किमती 40 लाख 20 हजार रू)

 मामले में, गांजा परिवहनकर्ता 02 तस्कर हुए थे गिरफ्तार

गांजा, 02 नग मोबाईल, एक कार सहित तस्करों की जुमला 48 लाख 40 हजार रूपये की संपत्ति है जप्त

 कंधमाल (उड़िसा) से लेकर रायपुर (छत्तीसगढ़) में खपाने का था प्लान

 एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी। दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना पर थाना कोमाखान पुलिस द्वारा ओड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर कार में अवैध गांजा परिवहन करते 01 महिला एवं पुरूष 01 को घेराबंदी कर पकड़ा गया था। उक्त वाहन की तलाशी पर कार में 80.400 किग्रा गांजा बरामद (किमती 40 लाख 20 हजार रू) हुआ था,जिसे कंधमाल (उड़िसा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) में खपाने की योजना बताये। जिस पर थाना कोमाखान में दोनो आरोपियों जिनके नाम क्रमशः अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल उम्र 23 साल निवासी रायकिया थाना रायकिना जिला कंधमाल उड़िसा एवं महिला जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ उम्र 26 साल निवासी किलाकिया थाना सारंगढ जिला कंधमाल उड़िसा के विरूद्ध अप.क्र. 159/2026 धारा 20(B)(II) (C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामले में इंड टू इंड कार्यवाही हेतु, गांजा उपलब्ध कराने वाला एवं गांजा रिसिवर की पतासाजी हेतु पुलिस जाॅंच में जुट गई। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुछताछ करने पर मिली जानकारी एवं जप्त मोबाईल का तकनीकी जाॅंच एवं प्राप्त डाटा का विश्लेषण करते हुए उक्त् मामले में गांजा उपलब्ध कराने वाले/मुख्य सोर्स आरोपी आकाश नायक का पता चलने पर महासमुंद पुलिस की टीम द्वारा ओडीसा राज्य में दबिश देकर आरोपी आकाश नायक पिता अलिफा नायक उम्र 28 साल निवासी गुन्धानी थाना रायकिना जिला कंधमाल (उड़िसा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने में महासमुंद पुलिस को सफलता मिली हैं

गिरफ्तार आरोपी-

(गांजा उपलब्ध कराने वाले/मुख्य सोर्स)

01-आकाश नायक पिता अलिफा नायक उम्र 28 साल निवासी गुन्धानी थाना रायकिना जिला कंधमाल (उड़िसा)

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-(दिनांक 24.09.2026)

(परिवहनकर्ता/कैरियर)

01- अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल उम्र 23 साल निवासी रायकिया थाना रायकिया जिला कंधमाल (उड़िसा)

02- जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ उम्र 26 साल निवासी किलाकिया थाना सारंगढ जिला कंधमाल (उड़िसा)

जप्त संपत्ति-

(01) 80.400 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 40,20,000 रू. 

(02) 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये, 

(03) एक कार (कीमती 8,00,000 रूपये)


*कुल 48 लाख 40 हजार रूपये की संपत्ति पूर्व में जप्त

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने