भिलाई: जिंदल के क्वालिटी सर्कल का कमाल, CCQC-2026 में छाए, अब भुवनेश्वर में दिखाएंगे दम

 भिलाई: जिंदल के क्वालिटी सर्कल का कमाल, CCQC-2026 में छाए, अब भुवनेश्वर में दिखाएंगे दम 


भिलाई, 11 अक्टूबर 2026: क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) भिलाई चैप्टर द्वारा आयोजित 17वें चैप्टर कन्वेंशन CCQC-2026 का दूसरा चरण 10 और 11 अक्टूबर को श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस (SSTC), भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

इस दो दिवसीय कन्वेंशन में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की टीमों ने अपनी गुणवत्ता, नवाचार और केस स्टडी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिंदल की 5 टीमों ने अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली और व्यावहारिक सुधारों से जूरी का दिल जीत लिया और सभी 5 टीमों ने गोल्ड अवॉर्ड अपने नाम किया

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कन्वेंशन के विभिन्न सत्रों में उद्योग जगत और शैक्षणिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार, मनोज कुमार, जी.पी. सिंह, डी.के. श्रीवास्तव, आलोक पांडेय और आई.पी. मिश्रा उपस्थित रहे। विजेता टीमों को इन्हीं अतिथियों के हाथों अवार्ड प्रदान किया गया। अतिथियों ने गुणवत्ता (Quality Concepts) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया

जिंदल की शान बढ़ाने वाली विजेता टीमें

क्वाडिनेटर *दिनेश राठौर* के मार्गदर्शन में जिंदल की इन 5 टीमों ने यह उपलब्धि हासिल की 

 टीम आकाश: पुष्पक शाहा, अजय पटनायक, जयराम गुड़िया, अभिनव मिश्रा और अनमोल कुमार।

 टीम चिंतन: गौरव दीक्षित, गोपाल पटेल, सार्थक दत्ता, अभय सिंह और संतोष चौधरी

 टीम प्रगति: आलोक वर्मा, नीलांबर पटेल, सुंदरमणि साहू, संदीप सामंत और सुमित राय

 टीम उड़ान: नेहा चौबे, मानसी दीक्षित, लोकेश्वरी, वर्षा और आयुषी

 टीम योद्धा: प्रभात यादव, राजश्री परेड़ा, योगेश देवांगन, अजमीरा महेश और संजीव सिंह

राष्ट्रीय स्तर (NCQC) के लिए क्वालीफाई

सम्मेलन का मुख्य विषय "सतत विकास और आत्मनिर्भरता के लिए गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ना" था। जूरी सदस्यों ने जिंदल की टीमों द्वारा प्रस्तुत तकनीकी नवाचारों की खूब सराहना की। इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही जिंदल की पांचों टीमें अब *नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC-2026)* के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसका आयोजन इस वर्ष के अंत में भुवनेश्वर में होगा

जिंदल प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता कंपनी की निरंतर सुधार (Continuous Improvement) और उच्च गुणवत्ता वाली कार्य संस्कृति का प्रमाण है`

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने